डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वजह से कांग्रेस की खिल्ली भी उड़ाई जा रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में बहस कर रहे हैं और उनके बीच हाथापाई भी हो रही हैं। इस बहस के पीछे का कारण नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के बीच की दावेदारी बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर पालिका निकाय चुनाव की बैठक हो रही थी, जिस दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं जिस वक्त कार्यकर्ता आपस में उलझ रहे थे, उस वक्त वहां प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे और कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर पालिका चुनाव में दावेदारी को लेकर आपस में ही भिड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं को झगड़ता हुआ देखते ही प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी वहां से वापस चले गए।
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
जहां एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की ट्रेनिंग देने की लंबे समय से जरूरत नजर आ रही है। तो एक यूजर ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर शिकंजा कसा और लिखा कि इनको कांग्रेस जोड़ों यात्रा करनी चाहिए।
https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1588985324616953856?t=HGvsJdpKSfQF-qKjKdo4cg&s=19
आपको यह भी बता दें कि एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान हो चुका हैं। साथ ही दूसरी तरफ पार्टी के ही कार्यकर्ता आपसी गुटबंदी की वजह से आपस में भिड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।