डेस्क: लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित यूपी में 35 हजार पदों पर भर्ती होने जा रहीं हैं। साथ ही ये भर्ती पुलिस विभाग में की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी भी की जा रही हैं।
इसी के साथ बहुत जल्द भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा।
इस खबर के अनुसार यूपी पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा है। और अगले दो महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया जायेगा। वहीं इसकी तैयारी भी की जा रही हैं।
आपको यह भी बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 26200 पदों पर भर्ती भी की जाएगी। वहीं जबकि पीएसी में कांस्टेबल के 8500 पद भरे जाएंगे तो यूपी पुलिस में फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी।
बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यालय से 35,757 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मिला है और जल्द ही भर्ती से संबंधित अधिसूचना भी जारी की जाएगी। वहीं अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आप तुरंत तैयारी में जुट जाये।