देश– ठंड ने देश मे दस्तक दे दी है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड की संभावना है वही दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जो ठंड को बढाने के लिए काफी होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
वही उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज हो गई है जो कि टम्प्रेचर को शून्य में कर सकता है।
जाने तापमान-
मौसम विभाग के मुताबिक- यूपी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही दिल्ली का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही राजस्थान का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।