डेस्क। Temple video viral: जब भी लोग मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं तो भगवान के सामने माथा जरुर टेकते हैं। इसी के साथ कुछ लोग घंटी बजाते हैं तो कुछ प्रचलित मान्यताओं के अनुसार दर्शन करने में भरोसा भी रखते हैं।
वहीं भगवान के दर्शन करने के बाद लोग बेहद ही शांति भी महसूस करते है लेकिन एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें भक्त मंदिर में दर्शन के दौरान परेशान भी हो गया था। शख्स ने देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ अनोखा और चुनौतीपूर्ण करने का प्रयास भी किया है। वहीं यह थोड़ा उल्टा भी पड़ गया और फिर लोगों को आकर इससे बचाना पड़ा और वह भक्त गुजरात के एक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे जाकर फंस गया।
मूर्ति के बीच फंसे शख्स को बचाने दौड़े कई लोग
इस वीडियो को देखकर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि वह एक अनुष्ठान कर रहा था और जब वह मूर्ति में फंस गया और इससे बाहर निकलने की बहुत कोशिश की पर असमर्थ ही रहा।
एक ट्विटर यूजर नितिन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथों और शरीर का इस्तेमाल करके मूर्ति के ढांचे से बाहर निकलने की पुरजोर कोशिश कर रहा है पर इससे उसे कोई फायदा नहीं हुआ।
वहीं जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, आप यह देख सकते हैं कि कई लोग उसकी मदद के लिए साथ भी आए हैं और पुजारी भी शख्स को मूर्ति के नीचे से बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही मंदिर में दर्शन करने आए कई अन्य भक्त भी उसे बाहर निकालने के लिए सुझाव भी देते हैं।
https://twitter.com/nkk_123/status/1599457906419986432?t=mca_UV7McNEQY6gvHPVF5w&s=19