देश– आज समय काफी परिवर्तित हो गया है। जिस उम्र में युवाओं को फ्रेश मुड़ में रहना चाहिए उस उम्र में वह तनाव की बेड़ियों में जकड़े है। गुस्से से उनका पारा हमेशा गर्म रहता है। वही अगर उनके परिजन उन्हें एक बार भी उनकी इच्छा का काम करने से टोक दें तो मानो यह बात उन्हें गोली सी भेद देती है और वह गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर देते हैं। जो सभी के लिए दुखदाई बन जाता है।
लोग तनाव और अपने गुस्से के लिए अपने जीवन को खत्म करने का विचार करते हैं और एक पल में आत्महत्या करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। वही अब ऐसी ही एक घटना पानीपत से सामने आई है।जहां एक दिन में 2 युवक व 1 नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पहला मामला पानीपत के राजनगर का है। यहां एक 16 वर्षीय बालक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की युवक की पड़ोसी के साथ लड़ाई हुई थी। वह इससे काफी आहत था और गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया। युवक अभी नाबालिग था। उसने 9 वीं में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने पिता की मदद करता था।
दूसरा मामला बधावा राम कॉलोनी का है। जहाँ दीपक नाम के युवक ने चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक अपनी मां के लिए एक साड़ी लेकर आया था। मां को साड़ी पसंद नही आई लेकिन उन्होंने अपने बेटे का मन रखने के लिए साड़ी अपने पास रख ली।
बेटे को यह देखकर बहुत खुशी नही हुई। वह अपने कमरे में चला गया और तेज आवाज में गाने सुनने लगा। परिजनों ने उसे आवाज कम करने को कहा तो वह झुलझला गया और गुस्सा करने लगा। बाद में कमरे में उसने कुंडी लगा ली और तेज आवाज में गाना बजाने के बाद खुद फांसी के फंदे पर झुल गया।
वही तीसरा मामला ओल्ड इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लेबर क्वार्टर से सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला काफी तनाव में रहती थी। उसका पति दिहाड़ी पर काम करता था। जब वह घर से गया तो महिला फांसी के फंदे से लटक गई। महिला की उम्र महज 21 साल थी। बताते चले यह तीनों घटनाएं मानसिक तनाव और गुस्से के कारण हुई है।