राज्य

Pocket constitution book: इस किताब का लखनऊ से है कनेक्शन 

डेस्क। Pocket constitution book: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, प्रेस वार्ताओं और उसके बाद संसद में आपने राहुल गांधी के हाथ में संविधान की एक लाल रंग की किताब लगातार देखी होगी। इस किताब का लखनऊ से कनेक्शन है।

बीते लोकसभा चुनाव में जिस एक शब्द ने चुनाव की धारा मोड़ी है वह भारत का संविधान ही है। राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष ने इस बात को चुनावी मुद्दा बनाया कि मोदी सरकार यदि चार सौ सीटें लेकर आती है तो वह संविधान तक बदल सकती है। नतीजे आपके सामने साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संविधान बदलने की बात कहने में राहुल गांधी के हाथों में एक किताब भी लगातार दिखती रही है।

राहुल चाहे रैली में हों, प्रेस वार्ता में हों या फिर संसद में शपथ लेने के दौरान ही क्यों न हों। उनके हाथ में जो किताब दिखी उसे पॉकेट संविधान बोला जाता है। बता दें इस पॉकेट संविधान किताब का लखनऊ से सीधा कनेक्शन है।

लखनऊ स्थित ईस्टर्न बुक कंपनी (ईबीसी) द्वारा प्रकाशित चमड़े के कवर वाली इस लाल किताब ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरीं, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के नेताओं खासकर राहुल गांधी ने रैलियों में अकसर इस पॉकेट संविधान को दिखाते हुए दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो वह संविधान को बदल देगी।

Weather Update Delhi: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

लालबाग स्थित ईस्टर्न बुक कंपनी के सेल्स अधिकारी सुधीर कुमार यह बताते हैं कि ईबीसी, संविधान के इस पॉकेट संस्करण का इकलौता प्रकाशक रहा है। पिछले तीन महीनों से इसकी लगभग 5000 प्रतियां भी बिकी हैं। इसका पहला संस्करण साल 2009 में छापा गया था और तब से इसके 16 संस्करण प्रकाशित भी हो चुके हैं।

इसकी पूरी प्रस्तावना पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने लिखी है। आंखों में चमक लिए सुधीर कहते हैं कि यह सुंदर और गौरवशाली संविधान की किताब हर भारतीय की जेब में देखना चाहते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोनों सदनों को करेंगी संबोधित 

क्या है ‘बाइबिल पेपर’

सुधीर बताते हैं कि 624 पन्नों की इस किताब को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता व मानक से समझौता किए बगैर, पॉकेट में फिट होने लायक छापना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। इसके लिए कंपनी ने रिसर्च के बाद इसे बाइबिल पेपर पर छापा। बहुत बारीक पन्नों के बावजूद यह काफी मजबूत होता है। साथ ही दोतरफा प्रिंट में छपे हुए शब्द दूसरी तरफ से नहीं झांकते। वहीं आठ लाख से ज्यादा शब्दों वाली बाइबिल जैसी मोटी किताब भी सर्वसुलभ बनाने के लिए इसी पेपर पर ही छापी जाती है।

Related Posts

1 of 744