लखनऊः देश में अपराध का ग्राफ बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है वहीं रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं की खबरें भी सामने आ रही हैं।
इसी कड़ी में खबर यह भी आ रही है कि लखनऊ पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवती सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की तो बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी जीजा साली हैं। वहीं, पुलिस को आरोपियों की करतूत का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।
साथ ही मिली जानकारी के अनुसार मामला पीजीआई थाना क्षेत्र जा पहुंचा है। जहां पर पुलिस ने एक युवक और युवती को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि दोनों जीजा साली हैं और दोनों चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। यह भी बताया गया है कि आरोपी मो. आसिफ बाइक चलाता था और पीछे बैठी साली राधा चलती बाइक में ही महिलाओं की चेन खींच लिया था। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरेापी आसिफ ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है कि वह बाइक चलाता था और राधा चेन लूट करती थी।
वहीं दोनों ने आठ वारदातों को एक साथ अंजाम भी दिया है। इसके साथ ही लूटे गहनों को वह राह चलते लोगों को बेच देते थे।
इसके लिए राहगीरों को वह मुसीबत में फंसे होने का झांसा देते थे।
थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा राह चलती महिलाओं से चेन स्नेंचिग करने वाले 01 शातिर अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, @east_dcp द्वारा दी गयी बाईट। (2/2)#Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/NdPsxTyhfg
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) September 8, 2022