OYO भी अब छंटनी की तैयारी में, इतने होंगे बेरोजगार

डेस्क। OYO Latest News: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो (OYO) भी अब छंटनी की तैयारी में हैं। इसकी जानकारी शनिवार (तीन नवंबर, 2022) को कंपनी ने अपने जारी बयान में दी है। उन्होंने यह भीं बताया है कि हम अपने कुल 3,700 कर्मचारियों में से कई की छंटनी करने की तैयारी में हैं। प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में 600 नौकरियां भी कम की जाएंगी।
आपको बता दें इस बयान के मुताबिक, हम अपनी प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट हेडक्वार्टर और ओयो वैकेशन होम टीम्स को छोटा भी कर रहे हैं, जबकि पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में और भी लोग जुड़ेंगे। ओयो अपने 3700 कर्मचारियों वाली वर्कफोस का 10 फीसदी हिस्सा कम भी करेगा, जिसमें 250 लोगों की नई भर्ती और 600 कर्मचारियों की छंटनी भी शामिल है।
यह कंपनी ओयो होटल्स और होम्स के नाम से जानी जाती है, जिसकी स्थापना 2012 में रितेश अग्रवाल ने करी थी। यह मूल रूप से बजट के भीतर अच्छे होटल मुहैया कराने वाली सेवा भी देती है।