राजनीति– बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी शराबबंदी नीति की खूब सराहना करते दिखाई देते हैं। लेकिन उनकी पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसे असफल बताया है।
उन्होंने एक बयान देते हुए कहा, राज्य में भले ही शराबबंदी कानून सफल नही हुआ है लेकिन इस कानून का लोगो को काफी फायदा हुआ है। वह आगे बोले शराब बंदी तब तक सफल नही हो सकती। जब तक बिहार के लोग नही चाहते।
लेकिन एक सत्य यह भी है कि शराबबंदी का लाभ जनता को हुआ है। अगर शराबबंदी अधिक सफल होती है तो इससे अधिक लाभ समाज को होता है।
उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा है कि वह नीतीश कुमार से अधिक ईमानदारी और समाजवादी है। शराबबंदी एक विफलता है। इससे अपराध बढ़ रहा है और इससे अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
जानकारी के लिए बता दें उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को शराब बंदी को लेकर सलाह दी थी। की यह अच्छी बात है लेकिन इससे अलग भी कई समस्याएं समाज में मौजूद हैं।