राज्य

दागेस्तान में धर्मस्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी: 15 की मौत, इतने घायल और 1 हिरासत में 

डेस्क। रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी में 15 पुलिसकर्मी और आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना मिली है। दागेस्तान में हुए इस आतंकी हमले में एक पादरी की भी हत्या हो गई है।

रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी करे जाने की खबर सामने आई है। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट नाम के शहर में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से यह बताया है कि दागेस्तान के गवर्नर का कहना है कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की भी हत्या कर दी । इसी के साथ सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है। इस हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Weather Update: आज से देश भर में बदलेगा मौसम 

दागेस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने बोला है कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने कैस्पियन सागर पर स्थित डर्बेंट शहर में एक सिनेगॉग और एक चर्च पर गोलीबारी करी है। इससे दोनों ही जगह पर आग लग गई। लगभग उसी समय, माखचकाला में एक चर्च और एक यातायात पुलिस चौकी पर हमले की खबरें भी सामने आईं हैं।

एक हिरासत में

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी Tass ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि दागेस्तानी के एक अधिकारी को हमलों में उनके बेटों की संलिप्तता को लेकर हिरासत में ले लिया गया है।

Related Posts

1 of 757