डेस्क। आमतौर पर लोग रास्ते खोजने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आपने भी कई बार गूगल मैप का इस्तेमाल किया होगा पर क्या आप सोच सकते हैं कि गूगल मैप किसी की बेवफाई का भी पता लगा सकता है।
ऐसा एक व्यक्ति के साथ हुआ था। बता दें गूगल मैप के जरिए एक व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी। साथ ही सच्चाई सामने आने के बाद उसने पत्नी को तलाक दे दिया।
अब ये कैसे हुआ आइए जानते हैं। गूगल मैप में एक फीचर होता है, जिसमें आप जूम करके रास्तों की फोटो देख सकते हैं। पेरू के रहने वाले शख्स ने भी इसका इस्तेमाल किया और जब उसने जूम किया, तो पता चला कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने पेरू की राजधानी लीमा की एक सड़क की फोटो जूम की थी वहीं जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश ही उड़ गए। उसकी पत्नी एक दूसरे शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही थी तो उसने तुरंत उसके कपड़े भी पहचान लिए, जिसके बाद जमकर बवाल हो गया।
शख्स को पत्नी की बेवफाई का पता कई सालों के बाद चला और गूगल के कैमरा ने मैपिंग के लिए उस सड़क की तस्वीर 2013 में ली थी। उस वक्त शख्स की पत्नी अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी। वो एक बेंच पर बैठी थी, जबकि प्रेमी उसकी गोद में सिर रखे हुए था वहीं 2018 में यह खबर मीडिया में सामने आई कि शख्स किसी काम के लिए उस सड़क को जूम कर रहा था। तभी उसकी नजर महिला के कपड़ों पर पड़ी और उसको एहसास हुआ कि वैसे कपड़े उसकी पत्नी भी पहनती थी, ऐसे में वो और ज्यादा जूम करता रहा जिससे उसकी सच्चाई सामने आ गई।
शख्स के अनुसार गूगल कैमरा ने 2013 की फोटो को मैप पर अपलोड किया था, जो अब तक उस पर ही पड़ी है। वो इतने सालों से शख्स को धोखा दे रही थी, लेकिन उसे भनक भी नहीं लगी। हालांकि अब सबूत हाथ लगने पर महिला ने भी अपनी गलती मान ली। वहीं साथ ही दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
गूगल मैप में जूम करने पर सड़क की फोटो आ जाती है, लेकिन ये फीचर कुछ चुनिंदा देशों में ही है। ज्यादातर देशों ने प्राइवेसी की वजह से इस पर प्रतिबंध लगा दी है।