देश– प्रकाश का त्योहार दिवाली आने वाला है। लोग अपने घरों को सजा रहे हैं। लाइटिंग कर रहे हैं वही सरकार बार बार यह बात कह रही है कि पटाखे वातारण से लेकर मनुष्य के लिए खतरा साबित हो रहे हैं।
इनके उपयोग से लोगो को बचना चाहिए। वही व्यापारी सरकार की बातों को अनसुना करके अपने पटाखे के बिजनेस से इस साल धमाकेदार लाभ कमाने की योजना में है।
वही अब इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। एक पटाखा बनाने वाली गोदाम में धमाका होने से 7 लोगो की मौके पर मौत हो गई है।
सूत्रों ने बताया पटाखा बनाने का यह गोदाम एक घर मे संचालित था। विस्फोट काफी तेज हुआ जिससे घर ध्वस्त हो गया है। मलबे में कई लोगो के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर बचाव काम शुरू कर दिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस घटना में साथ लोगो की मौके पर मौत हुई है। अभी कितने लोग घयाल हैं यह नही बताया जा सकता। लेकिन मलबे से लोगो को निकालने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है।