डेस्क। CBSE Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को आगामी 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में अहम नोटिस दिया है। साथ ही बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2022- 2023 में दसवीं, बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं की वीडियोग्राफी भी करना जरूरी है।
साथ ही इसमें लापरवाही करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगना अनिवार्य भी होगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कोई भी स्कूल पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वहीं इससे संबंधित स्कूलों को भेजे गए निर्देशों में बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाने भी अनिवार्य है। वहीं अगर कोई भी संस्थान ऐसा नहीं करती है तो फिर उस पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 50 हजार तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की करी थी, जिन्होंने वीडियाेग्राफी नहीं की थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में 36 स्कूलों को चिन्हित भी किया था, साथ ही जिन्होंने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग में लापरवाही की थी इसके बाद इन स्कूलों से पचास हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया था।
कब से शुरू होनी है परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी वक्त सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 को जारी कर सकता है। वहीं ऐसे में, जिन छात्रों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, वे सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2023 के जारी होने के बाद उसे डाउनलोड भी कर पाएंगे। वहीं इसके लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन भी करना पड़ेगा। साथ ही यह परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू भी होनी है। वहीं इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी वहीं ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं।