राज्य

Bharatiya Nyay Sanhita: दिल्ली में पहला मामला हुआ दर्ज 

डेस्क। Bharatiya Nyay Sanhita: दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला दर्ज हुआ है। 25 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधेयक कानून भी बन गए थे। लेकिन इनके प्रभावी होने की तारीख 1 जुलाई, 2024 की रखी गई थी।

देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे थे तीन आपराधिक कानून 1 जुलाई से बदल दिए गए हैं। जिसके तहत दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला भी दर्ज किया गया है। पहली एफआईआर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने और सामान बेचने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय सहिता) की धारा 285 के तहत दर्ज हुई है।

पुराने मामले आईपीसी के तहत ही निपटाए जाएंगे

Bharatiya Nyay Sanhita: अब इतने होंगे कानून, विस्तार से जानिए क्या हुए बदलाव

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी छाया शर्मा ने जानकारी की है कि पुराने मामलों को आईपीसी के तहत निपटाया जाएगा। एक जुलाई से जब नए मामले दर्ज किए जाएंगे, तो उन पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराएं लागू करी जाएंगी ।

सभी को इन धाराओं का पालन करना होगा वहीं अब नए मामलों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत निपटाया जाएगा।

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने की मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील 

बता दें भारतीय दंड संहिता में 511 धाराएं थीं, लेकिन भारतीय न्याय संहिता में धाराएं 358 ही रह गई हैं। संशोधन के जरिए इसमें 20 नए अपराध भी शामिल किए गए हैं, तो 33 अपराधों में सजा की अवधि भी बढ़ाई गई है। 83 अपराधों में जुर्माने की रकम भी बढ़ाई जा चुकी है। 23 अपराधों में अनिवार्य न्यूनतम सजा का प्रावधान जोड़ा गया है। छह अपराधों में सामुदायिक सेवा की सजा का प्रावधान भी किया गया है।

Related Posts

1 of 749