डेस्क। मुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को भी आप जान सकते हैं।
जैसे आप किसी व्यक्ति के अंगूठे से यह पता लगा सकते हैं कि वह अपने करियर में कितना आगे जाएगा। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में कुछ अंगूठों के आकर और प्रकार के बनावट का जिक्र किया गया है जिससे उनके दिमाग और स्वाभाव का भी पता चलता है।
जिस किसी के अंगूठे का अग्र भाग कोनिकल शेप, यानि गोलाकार शंकु के आकार का होता है वह व्यक्ति बुद्धिमान और रचनात्मक क्षमता से परिपूर्ण बताएं गए है और अगर अंगूठे की शेप ऊपर की तरफ से चौड़ी होती है तो वह व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का बताया गया है।
इसके अलावा अंगूठे का अग्र भाग यदि चौकोर शेप का हो तो व्यक्ति कानून का अच्छा जानकार होता है, वह हर तरह के कानूनी दांव-पेंच से वाकिफ भी होता है तथा वास्तविकता को ध्यान मे रख कर ही फैसला भी लेता है।
जिस व्यक्ति का अंगूठा कटि के आकार का होता है वह तर्क-वितर्क, वाद-विवाद में बहुत निपुण होता है परंतु शारीरिक रूप से कमजोर भी हो सकता है।