धर्म

क्या कहता है आज आपका राशिफल

4
×

क्या कहता है आज आपका राशिफल

Share this article

मेष– 

अगर आप मेष राशि के जातक है तो आज का दिन आपका काफी शुभ होगा। आज आपको धन लाभ होगा और अचानक से किसी जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा।

वृष

वृष राशि के जातको को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज धन सम्बंधित मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए कार्य होंगे।

मिथुन

आज आप जो भी निर्णय ले वह अपनी बुद्धि के विचारों के आधार पर लें। दूसरे की कही सुनी बातों में न आए यह बातें आपके लिये बड़ी समस्या बन सकती है।

कर्क

आज आपकी वाणी से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। बोलने से पहले सोच विचार कर ले। कोशिश करे खुद को फालतू के मसलो से दूर रखने की। अन्यथा आज नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह

आज आपको समाज से जुड़कर रहना है। समाज मे हर साल ओर आपकी सराहना होगी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। घर मे लम्बे समय से चला आ रहा क्लेश खत्म हो जाएगा।

कन्या

आप आज जिस काम मे हाथ लगाएंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। घर मे शान्ति का माहौल रहेगा। बिगड़े काम आसानी से बन जायेंगे और लम्बे समय से अटका धन वापस मिलेगा।

तुला-

आज आपको आपके साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों की खटास दूर हो जाएगी। मन मे गलत विचार नही आएंगे म धन लाभ के संकेत प्राप्त हो रहे हैं लेकिन धन रुकेगा नही।

वृश्चिक

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। बेवजह का कर्ज लेना पड़ सकता है। घर मे बच्चो का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आप कोशिश करे की आपको ज्यादातर सकारात्मक चीजो के मध्य रहना पड़े।

धनु

यदि आप कारोबारी है तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। कारोबार में लाभ होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनो के सहयोग से व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर

आज आप मकर राशि के जातक है। तो आज का दिन प्रेम की दृष्टि से आपके लिये शुभ होगा। प्रेमी के साथ से आपका चित प्रसन्न रहेगा। मन मे अच्छे विचार आएंगे और विवाह के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

कुंभ

इस राशि के जातकों को आज काफी घूमने को मिल सकता है। यात्रा के योग प्राप्त हो रहे हैं। किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन

आज पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा नही रहेगा। किसी अपने को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्च बढ़ जाएंगे।