आध्यात्मिक– हिन्दू धर्म मे पूजा पाठ का अपना एक विशेष महत्व है। कहते हैं पूजा करने से न सिर्फ व्यक्ति का मन अच्छा रहता है। अपितु उसके घर मे शांति का वातावरण बना रहता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है।
पूजा करते वक्त लोग धूप दीप पुष्प के साथ अपने इष्ट की आराधना करते हैं। वही कई लोग पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं कपूर पवित्रता का प्रतीक है कपूर की सुगंध से न सिर्फ वातावरण पवित्र होता है। अपितु इससे घर का माहौल भी अच्छा होता है।
कपूर हमारे जीवन को बेहतर बनाने में भी काफी मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि आप सही तरीके से कपूर का उपयोग करते हैं तो इससे आपका जीवन सफल होता है और आपके घर मे स्मृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं कपूर के उपयोग से जीवन मे क्या क्या होते हैं बदलाव-
दाम्पत्य जीवन मे सुख-
अगर पति पत्नि के जीवन में रोज लड़ाई झगड़ा हो रहा है और आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं। तो आपको अपने पति के तकिया के नीचे रात को कपूर रखना चाहिए और सुबह बिना कुछ बोले उसे जला देना चाहिए। इससे आपके दाम्पत्य जीवन मे खुशियां आती है।
घर मे खुशी –
अगर आपके घर मे नकारात्मक ऊर्जा अधिक है और आप उससे निजात पाना चाहते हैं। तो आपको अपने घर मे कपूर के साथ घी मिलाकर जलाना चाहिए और उसकी सुंगन्ध पूरे घर मे डालनी चाहिए।इससे घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
धन प्राप्ति-
तंत्र शास्त्र के अनुसार, गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।
यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।