आध्यात्मिक – हमारा दिन अगर अच्छा होता है तो हमारे मन में विचार भी अच्छे आते है और हम स्कारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहते है। वही अगर सुबह से ही हम निगेटिव चीजों के बारे में सोचने लगते है तो यह न सिर्फ हमारे दिन को खराब करता है अपितु इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी दिखाई देने लगता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे है वास्तु शास्त्र का वह नियम जिसे अगर आप अपना लेते है तो आपका पूरा दिन अच्छा हो जाएगा और आप सकारात्मक ऊर्जा से लबालब भरे रहेंगे।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ कहा गया है कोई भी व्यक्ति हो उसे सुबह उठकर अपनी हथेली को देखना चाहिए। क्योंकि हमारे हाथ की हथेली में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान विष्णु वास करते हैं. अगर हम नियमित रूप से सुबह उठकर अपने हाथ की हथेली को देखते है तो यह हमारे जीवन को बेहतर बनाता है। हमारे कई रुके हुए काम पुरे हो जाते है हमारे मन में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है और घर पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वही अगर हम धार्मिक ग्रंथो की बात करें तो इनके मुताबिक़ हमारे हाथ की हथेली में देवताओ का वाश होता है। यह देवी देवता हमसे हमारे जीवन की सभी गतिविधियां करवाते है। अगर हम सुबह उठकर अपने हाथ की हथेली को देखते है और कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम॥ मंत्र का जाप करते है। तो हमे देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है और हमारे हाथ सदैव सकारात्मक कार्यों के लिए उठते है।