धर्म

Vidur Niti: सफलता पाने के लिए आपको बांध लेनी चाहिए इस बात की गांठ

10
×

Vidur Niti: सफलता पाने के लिए आपको बांध लेनी चाहिए इस बात की गांठ

Share this article

 

 

डेस्क। Vidur Niti: विदुर नीति में ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार का धन न देने की सलाह दी गई है जो अविश्वसनीय रहा हों। साथ ही जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विदुर की यह बात आपको गांठ की तरह बांध लेनी चाहिए।

बता दें महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर भी थे। वहीं महाभारत युद्ध के पहले विदुर ने हस्तिनापुर के महाराजा धृतराष्ट्र को समझाने की काफी कोशिश करी थी और इस दौरान महात्मा विदुर और महाराजा धृतराष्ट्र के बीच हुए वार्तालाप का संकलन ही विदुर नीति बोला जाता है।

विदुर नीति में ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है जिनका पालन करने से व्यक्ति कई परेशानियों से बच जाता है और जीवन में तरक्की भी करता है। साथ ही विदुर नीति में मानव उत्थान के बारे में भी बताया गया है।

Vidur niti: किन लोगों को न दें धन 

 विदुर नीति के अनुसार, अपना धन किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए जिसके इरादों पर आपको संदेह रहा हो। ऐसा व्यक्ति आपके पैसों का गलत इस्तेमाल कर सकता है और आपको मुसीबत में भी डाल देगा।

Vidur niti: ऐसे व्यक्ति होते हैं काफी ज्ञानी

जिसे इज्जत मिले वह ख़ुशी से खिलता नहीं है और अपमान होने पर क्रोध भी नहीं करता है साथ ही ऐसे व्यक्ति को ज्ञानी बोला जाता है और इन्हें हर काम में सफलता भी मिलती और ऐसे लोग हर जगह सम्मान जरुर पाते हैं।

Vidur niti:  मन पर रखें नियंत्रण

 विदुर जी यह कहते है कि सफलता पाने आपको अपने मन परा नियंत्रण रखना आवश्यक होता है। साथ ही जो अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर पाता वह सफलता कभी नहीं प्राप्त करा सकता है।