डेस्क। Vastu Shastra: घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजों को सजाने से, व्यवस्थित ढंग से चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने लग जाता है। वहीं इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा बनी भी रहती है।
बता दें कि वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीजों के बारे में यह बताया गया है। वहीं घर में कई ऐसे पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख और समृद्धि आती रहती है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंखी का पौधा रखना बहुत ही शुभ बताया गया है तो आइये जानते हैं वास्तु के मुताबिक घर में मोरपंखी का पौधा रखने से क्या-क्या फायदा होते हैं।
स्ट्रेस से मिलता है निजात
मोरपंखी का पौधा वास्तु के मुताबिक बहुत ही शुभ बताया जाता है। वहीं इस पौधे को घर में लगाने से स्ट्रेस और टेंशन जैसी चीजों से भी छुटकारा मिलता है। वहीं अक्सर स्कूली बच्चे मोरपंखी के पौधे के पत्तियां अपनी किताबों में रखते थे क्योंकि इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। वहीं इसलिए मोरपंखी के पौधे की पत्तियां किताबों में रखने से बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा असर भी पड़ता है। साथ ही बच्चों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं से छुटकारा भी मिल जाता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार
वास्तु दोष को खत्म करने में कई पौधे उपयोगी होते हैं। जिसमें से एक मोरपंखी का पौधा भी है और इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष भी समाप्त होता है। वहीं घर में बरकत होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
कई दोषों से मिलता है छुटकारा
मोरपंखी का पौधा घर में सुख और समृद्धि लेकर आता है। साथ ही वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन भी लोगों के जीवन में राहु की दशा चल रही होती है वह इसे समाप्त करने में भी मदद करता है और तरक्की के भी रास्ते खोलता है।
बुरी नजर बचाव
वास्तु के अनुसार मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आ रही सभी परेशानियां और बीमारियों से भी निजात मिल जाता है और लगातार घर में हो रहे लोगों की बीमारी भी ठीक होती है। इसके अलावा मोरपंखी का पौधा लगाने से बुरी नजर से भी बचाव होता है।