धर्म

Vastu Shastra: वास्तु को ध्यान में रखकर जलाएं दीपक वर्ना घर में नहीं आएंगी माता लक्ष्मी 

2
×

Vastu Shastra: वास्तु को ध्यान में रखकर जलाएं दीपक वर्ना घर में नहीं आएंगी माता लक्ष्मी 

Share this article

 

डेस्क। दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार इस बार 24 अक्टूबर को पड़ रहा है जो हिंदू मान्यताओं के अनुसार दीपों का पर्व है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर दीपक जलानें से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसके साथ ही साल भर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर दीपक कहां और कैसे जलाएं 

1.ज्योतिष के अनुसार दीपावली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

2. दिवाली के दिन सरसो के तेल का दीपक जलना भी बहुत शुभ माना जाता है। तेल घर की ऊर्जा का निर्धारण भी करता है। साथ ही दीपक की बाती को आत्मा का प्रतीक भी माना जाता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस थाली में दीपक जलाया जाता है उसमें सोने या चांदी के आभूषण को रखने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है।

4. अगर आपके घर के पास कोई मंदिर है तो सबसे पहले वहां जाकर दीपक जलाएं। उसके बाद पूजा स्थल और घर के अन्य स्थानों पर दीप को प्रज्ज्वलित करना चाहिए।

5. दीपावली के दिन मंदिर में दीप जलाकर घर के सामने सबसे पहले दीपक को जलाना चाहिए। वहीं अगर पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो वहां दीपक जलाने से आपको शुभ फल प्राप्त होता हैं।

6. दीपक को दक्षिण दिशा की ओर करके कभी नहीं जलाना चाहिए। ऐसे करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

7. हमेशा पूर्व दिशा की ओर दीपक चलाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।

8. वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाना भी काफी शुभ होता है। इससे समस्याओं से निजात मिलने की मान्यता बताई गई है।