धर्म

2023 में होंगे 2 सावन, जाने वजह

2
×

2023 में होंगे 2 सावन, जाने वजह

Share this article

धर्म– साल 2022 खत्म होने वाला है और सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। वहीं क्या आपको पता है साल 2023 में अधिकमास रहेगा और हिन्दू पंचांग को 13वां महीना मिलेगा।

13 महीने होने के कारण 19 साल बाद 2 सावन पड़ेंगे। सावन इस बार 59 दिन का होगा। बता दें हिन्दू पंचांग के अनुसार हर 3 साल में एक अधिकमास होता है जिसे सामान्य भाषा में मलमास कहा जाता है।

जाने किन कामों पर रहेगा प्रतिबंध-

वैसे तो सावन प्रभु भोले नाथ का महीना होता है और लोग इसे शुभ महीना मानते हैं। लेकिन मलमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस महीने में वैवाहिक कार्य और नए व्यापार को आरम्भ करने पर प्रतिबंध रहेगा।