डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के फूलों के लाभकारी महत्व बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूजा में फूलों के प्रयोग की मान्यताएं भी बताई जा रही हैं। तो आइए जानते हैं कि गेंदे का फूल किस भगवान की पूजा में चढ़ाना बेहद शुभ होता है।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में क्या है इसका महत्व।
किस भगवान को बेहद प्रिय है गेंदे का फूल (Marigold Flower)
पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यो के लिए गेंदे के फूल बहुत ही शुभ एवं पवित्र बताएं जाते हैं। मान्यता के अनुसार गेंदे का फूल भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा में चढ़ाना काफी शुभ होता है। यह फूल गुरु बृहस्पति को भी बेहद पसंद है। इस फूल का पूजा में सबसे अधिक प्रयोग होता है।
ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस फूल को पूजा में भगवान को चढ़ाने से वह काफी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भीं आपको प्राप्त होता है। वहीं मांगलिक कार्यों में भी इस फूल का प्रयोग किया जाता है और किसी भी शुभ कार्य पर घर, प्रतिष्ठान आदि के सजाने के लिए भी गेंदे के फूल का ही प्रयोग होता है।
गेंदे के फूल का पूजा में होता है विषेश महत्व (Importance of Marigold Flower)
धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा में रोजाना भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा संतान संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। पूजा में हमेशा ताजे गेंदे का फूल ही भगवान को चढ़ाना उचित होता है।
गेंदे के फूल का वास्तु शास्त्र में क्या होता है महत्व (Importance of Marigold Flower in Vastu Shastra)
वास्तु शास्त्र में भी गेंदे के फूल का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह फूल सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसे घर के उत्तर- पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह एक मात्र ऐसा फूल है जिसका सबसे ज्यादा प्रयोग पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है।