धर्म:- हिन्दू धर्म मे पूजा पाठ का विशेष महत्व है। हर घर मे सुबह उठकर लोग स्नान करके ईश्वर की आराधना करते हैं और धूप दीप से आरती कर घर मे शंक ध्वनि का प्रवाह करते हैं। कहते हैं कि यह सब विधि नित्य करने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और घर मे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वहीं आपने देखा होगा कि हिन्दू धर्म मे लोग पूजा के बाद माथे पर टीका लगाते हैं। कोई चंदन का टीका माथे पर लगाता है तो कोई रोली के टीके से अपने माथे की शोभा बढ़ाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि माथे पर टीका लगाने से व्यक्ति को क्या फायदा होता है। अगर नहीं तो आइये जानते हैं टीका लगाने से होने वाले फायदे….
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति रोजाना अपने माथे पर टीका लगाता है तो उसका मन शान्त रहता है व उसके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है।
रोजाना टीका लगाने से व्यक्ति संतुष्ट रहता है और उसे कभी भी जीवन मे भय नहीं लगता।
कहते हैं जो व्यक्ति रोजाना टीका लगाता है उसपर ईश्वर का आशीर्वाद होता है और उसके घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।
घर के सभी लोग टीका लगाते हैं तो घर मे कलह खत्म होती है और व्यक्ति दृढ़ संकल्प के साथ अपनी सफलता का मार्ग निर्धारित करता है।