धर्म– पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पितृ पक्ष में हम अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिये ब्राह्मण भोज भी करवाते हैं। हिन्दू धर्म के मुताबिक जब भी घर के किसी सदस्य की मृत्यु होती है तो वह पितृदेव का रूप धारण करता है और जब हम पितृ पपक्ष में अपनों का तर्पण करते हैं तो हमे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो लोग पितृ पक्ष को नही मानते और न ही अपने पितरों को याद करते हैं और न उनका तर्पण करते हैं। लोगो के इस व्यवहार से कई बार हमारे पूर्वज हमसे नाराज हो जाते है और इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मान्यता है कि अगर पितृ पक्ष में हम अपने पितरों को याद नही करते तो वह हमसे रुष्ट हो जाते हैं और इसको अशुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार कुछ ऐसे संकेत हैं जिनसे यह पता चल जाता है कि आपके पितृ आपसे रुष्ट है।
जाने क्यों नाराज होते हैं आपसे आपके पितृ-
अगर आपके पितृ आपसे रूठे है तो आपके घर मे क्लेश उत्पन्न होता है। घर मे आपसी झगड़े होने लगते हैं। वेबजह के तर्क होते हैं और आपके अपनो के मध्य मनमुटाव हो जाता है।
अगर आप अपने पितरों को याद नही करते और उनका श्रद्धा नही करते हैं। तो कई बार आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। वही अगर आपके पूर्वज आपसे रूठे है तो आपके काम मे बड़ी बड़ी अड़चने आने लगती है और आपके सही काम भी गलत हो जाते हैं।
कई बार आप देखते है कि अचानक से आपकी संतान का व्यवहार बदल जाता है और आपकी संतान आपसे तर्क करने लगती है। आपकी बात नही मानती उसका आपका हर कथन चुभने लगता है। तो यह भी तब होता है जब आपके पूर्वज आपसे रुष्ट हो जाते हैं।
कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी शादी में तरह तरह की बाधाएं उत्पन्न होती है। लाख जतन करने के बाद भी विवाह नही हो पाता है। तो यह भी आपके पितरो के रूठने के कारण ही होता है।