आध्यात्मिक– साल 2022 खत्म होने वाला है। वहीं 2023 के साथ ही तप, त्याग, दान- पुण्य का महिला माघ महीना शुरू होने वाला है। हिन्दू धर्म में यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में लोग सूर्य देव, मां गंगा और श्री हरि की पूजा अर्चना करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यदि कोई माघ माह में गंगा स्नान करता है तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके सभी दुखों का नाश हो जाता है।
जाने कब से शुरू होगा माघ-
पंचांग के मुताबिक माघ महीने की शुरुआत 7 जनवरी से हो रही है। वहीं इनका समापन 5 फरवरी को होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गौतम ऋषि ने इंद्रदेव को श्राप दिया था। इस श्राप से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने उन्हें माघ माह में स्नान करने का उपाय बताया था। जिसके बाद गंगा स्नान करने से इंद्र देव को श्राप से मुक्ति मिली।
कहते हैं तभी से यह परंपरा है कि इस महीनें में माघी पूर्णिमा व माघी अमावस्या के दिन का स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है।