धर्म

जाने पितृ पक्ष में क्या है ब्राह्मण भोज का महत्व

1
×

जाने पितृ पक्ष में क्या है ब्राह्मण भोज का महत्व

Share this article

धर्म– हिन्दू धर्म मे पितृ पक्ष का अनोखा महत्व है। लोग अपने पितरों की आत्मा की शान्ति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके के लिए पितृ पक्ष विधि विधान के साथ मनाते हैं। लोग अपने पूर्वजों का तर्पण, श्राद पितृ पक्ष में करते हैं। वही कई बार ऐसा होता है कि हम काम की किल्लत के कारण अपने पितरों का श्राद सही तरीक़े से नही कर पाते हैं। 

जब कभी ऐसा होता है तो हमारे मन मे इसको लेकर तरह तरह के सवाल उत्पन्न होते रहते हैं। मन भारी हो जाता है कि कही हमारे पूर्वज हमसे रूठ तो नही गए हैं। हम उनको मनाने के उपाय खोजते हैं। वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं पितरो को मनाने ओर उन्हें खुश करने का सरल उपाय जिसे करके आप अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

ब्राह्मण भोज-

अगर आपके पास समय की किल्लत है और आप पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों के लिये कुछ नही कर पा रहे हैं। तो आप अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करके के लिये उनका स्मरण कर सकते हैं और अपने पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिये श्रद्धा पूर्वक घर मे ब्राह्मण भोज करवा सकते हैं। 

आप 5 , 7 ,9 11 या जो भी आपकी श्रद्धा हो उतने ब्राह्मण को घर बुलाकर उनके चरणों को धोकर उनको भोजन करवा सकते हैं। भोजन करवाने के बाद आप उन्हें दान दक्षिणा भी दे सकते हैं। इससे आपके पूर्वज खुश होते हैं और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसके अलावा आप रोजाना गाय को घास खिलाकर अपने पूर्वजों से माफी मांगते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। वही आप अपने पूर्वजों के लिये जो कुछ भी करते हैं आपको कभी भी उसका घमंड नही होना चाहिए।