धर्म– आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इसे गुरु पर्व के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं हैं कि इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। सिख समाज के लोग इस दिन को बड़े त्योहार की तरह सेलीब्रेट करते हैं।
वही इस बार गुरुनानक जयंती 8 नवम्बर को मनाई जा रही है। राजनेता सोशल मीडिया के माध्यम से गुरु नानक जयंती की सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो आइये देखते है किस राजनेता ने गुरुनानक जयंती पर किस अंदाज में दी शुभकामनाएं..
सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा– सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लख-लख बधाइयां। गुरु नानक देव जी का जीवन एवं शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है जो सदैव मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लख-लख बधाइयां।
गुरु नानक देव जी का जीवन एवं शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है जो सदैव मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। pic.twitter.com/gIobHVzpkf— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 8, 2022
स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए कहा– सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु नानक देव जी ने समाज, मानवता एवं विश्व बंधुत्व हेतु जो मार्गदर्शन दिया है उसमें समस्त जगत का कल्याण निहित है।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी ने समाज, मानवता एवं विश्व बंधुत्व हेतु जो मार्गदर्शन दिया है उसमें समस्त जगत का कल्याण निहित है। pic.twitter.com/TdvFaDEnnN
— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 8, 2022
मनोहर लाल खट्टर ने कहा- आज सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर करनाल स्थित डेरा कार सेवा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान साध-संगत से स्नेह स्वरूप में मिले सिरोपा से अभिभूत हूँ।
आज सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर करनाल स्थित डेरा कार सेवा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।
इस दौरान साध-संगत से स्नेह स्वरूप में मिले सिरोपा से अभिभूत हूँ। pic.twitter.com/tJED5lrETf
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 6, 2022
अशोक गहलोत ने कहा- सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देवजी ने प्रेम, एकता, समानता,आपसी भाईचारे का संदेश दिया एवं अंधविश्वास व सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का कार्य किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।
सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देवजी ने प्रेम, एकता, समानता,आपसी भाईचारे का संदेश दिया एवं अंधविश्वास व सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का कार्य किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 8, 2022
योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत की महान संत परंपरा के अप्रतिम प्रतीक, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता और लोक-कल्याण का संदेश देतीं आपकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए अनमोल निधि हैं।
भारत की महान संत परंपरा के अप्रतिम प्रतीक, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
सामाजिक समरसता और लोक-कल्याण का संदेश देतीं आपकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए अनमोल निधि हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2022