धर्म

जाने कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चाँद 

आध्यत्मिक– हिन्दुओ का प्रमुख त्योहार करवा चौथ 13 तारीख को है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती है। वही कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. करवा चौथ का व्रत सूर्य निकलने से पहले शुरू हो जाता है और जब रात में चाँद निकलता है तो महिलाएं चाँद देखकर अपना व्रत खोलती है। 

वही आज हम आपको बताने जा रहे है इस साल करवा चौथ पर चाँद कितने बजे निकलेगा और क्या है करवा चौथ की पूजा का समय। हिन्दू पंचांग के मुताबिक इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है.चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा और पूजा का शुभ समय शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर 07 बजकर 15 मिनट तक है. 

जाने किस शहर में कितने बजे निकलेगा चाँद –

दिल्ली- 08 बजकर 09 मिनट पर

नोएडा- 08 बजकर 08 मिनट पर

मुंबई- 08 बजकर 48 मिनट पर

जयपुर- 08 बजकर 18 मिनट पर

देहरादून- 08 बजकर 02 मिनट पर

लखनऊ- 07 बजकर 59 मिनट पर

शिमला- 08 बजकर 03 मिनट पर

गांधीनगर- 08 बजकर 51 मिनट पर

अहमदाबाद- 08 बजकर 41 मिनट पर

कोलकाता- 07 बजकर 37 मिनट पर

पटना- 07 बजकर 44 मिनट पर

प्रयागराज- 07 बजकर 57 मिनट पर

कानपुर- 08 बजकर 02 मिनट पर

चंडीगढ़- 08 बजकर 06 मिनट पर

लुधियाना- 08 बजकर 10 मिनट पर

जम्मू- 08 बजकर 08 मिनट पर

बंगलूरू- 08 बजकर 40 मिनट पर

गुरुग्राम- 08 बजकर 21 मिनट पर

असम – 07 बजकर 11 मिनट पर

Related Articles

Back to top button