आध्यात्मिक– देवो के देव महादेव बड़े दयालु है। यह अपने भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको इनकी आराधना बड़े अनुष्ठान के साथ नही बल्कि सच्चे मन से करनी चाहिए।
धार्मिक ग्रन्थों में कहा गया है शिव दयालु है। उनकी कृपा से व्यक्ति के सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति शिव का ध्यान करता है। उसे जीवन मे कभी संकट का सामना नही करना पड़ता है। वही शिव की कृपा पाने के लिए आपको पूरे दिन इनकी पूजा में नही लगे रहना होता है।
यह इतने दयालु है कि अगर आप 108 बार ओम नमः शिवाय का जाप विधि पूर्वक कर लेते हैं। तो शिव आपके सहयोगी बन जाते हैं और आपको जीवन मे आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।
धर्म शास्त्र में लिखा है कि जब पार्वती ने शिव से पूंछा की कलयुग में पाप बढ़ जाएगा। लोग आपकी सालों तक तपस्या नही कर पाएंगे। तब आप अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद कैसे देगे उनके दुखो का निवारण कैसे होगा।तब शिव ने कहा कलयुग में मेरी आराधना करना आसान होगा। मेरा जो भी भक्त ओम नमः शिवाय का जाप 108 बार करेगा। उसके मैं सभी कष्ट हर लूंगा।
जानकारी के लिए बता दे ॐ नमः शिवाय का अर्थ है कि लोग घृणा, तृष्णा, स्वार्थ, लोभ, ईर्ष्या, काम, कोध्र, मोह, माया और मद से रहित होकर प्रेम और आन्नद से परिपूर्ण होकर परमात्मा का शानिध्य प्राप्त करें। शिव का जाप सूर्योदय और सूर्यास्त दोनो समय करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और आप सुखी रहते हैं।