डेस्क। Dhanteras 2022: 23 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा वहीं इस दिन धनतेरस पर कई लोग सोना, चांदी और बर्तन के साथ ही वाहन आदि भी खरीदते हैं।
जहां धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। वहीं धन्वंतरि को आयुर्वेद का जन्मदाता और ज्ञाता भी माना गया है। एक ओर इस दिन उनकी पूजा करने से जातक रोगमुक्त होता है। साथ ही इस दिन बहुत ही सस्ती मात्र कुछ चीजें खरीदने से रोग और शोक मिटकर जातक सुख और समृद्धि को भी प्राप्त करता है।
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ | Dhanteras par kya kharidna shubh hota hai:
1. कमलगट्टा का बीज : कमल के फल को कमलगट्टा कहते हैं वहीं इसके अंदर से जो बीज निकलते हैं उनकी माला बनाई जाती हैं। आप चाहे तो माला ही खरीद ले पर इनके बीज मिले तो उसे खरीदकर धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें। माता लक्ष्मी को कमल का फूल, फल और बीज बहुत ही ज्यादा पसंद हैं।
2. औषधी : इस दिन औषधी जरूर खरीदनी चाहिए। औषधियां हमें निरोगी बनाए रखती हैं वहीं मान्यता के अनुसार कालाबच, घौडबच, कायस्थ, हेमवती, शंकर जटा और सर्व औषधी जैसी कुछ ऐसी औषधियां हैं जिन्हें खरीदकर घर में रखने से सभी रोग दूर भागते हैं।
3. गोमती चक्र और कोड़ियां : इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां भी जरूर खरीदें साथ ही यह भी बाजार में बहुत सस्ते मिलते हैं।
4. झाड़ू : अंत में इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।
5. धनिया : इस दिन जहां कुछ क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं कुछ क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इसे खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता हैं। यह बाजार में मात्र 2 या 5 रुपये में आपको मिल भीं जाएगा। धनतेरस पर इसे खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।