आस्था– हिंदूओ का प्रमुख त्योहार दीवाली आने वाला है। दीपाली को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं दीपाली का त्योहार खुशियां लेकर आता है और आपके जीवन को उजाले से भर देता है।
हिंदूओ के प्रमुख त्योहार दीवाली की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वैसे तो बाजारों में दीवाली की खूब चमक देंखने को मिल रही है। लेकिन धन तेरस के दिन बाजारों की रौनक ही बदल जाती है। लोग इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुवेर की पूजा करते हैं।
धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक जब हम विधि पूर्वक धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करते हैं और इस दिन कोई भी नई वस्तु खरीद कर अपने घर लाते हैं। तो हमारे घर मे सुख सम्रद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से हमे खूब धन प्राप्ति होती है।
वही अगर हम हिन्दू धर्म की बात करे तो इस धर्म मे पूजा पाठ का बड़ा महत्व है और वास्तव में यह पूजा पाठ अगर सही तरीके से किया जाए तो व्यक्ति का जीवन खुशहाल बना रहता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं धन तेरस की पूजा की विधि और उसके नियम। क्योंकि इसका लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप नियमो के मुताबिक माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करेंगे।
जाने धन तेरस की पूजा के नियम-
झाड़ू–
अगर आप धनतेरस की पूजा कर रहे हैं। तो आपको इस दिन झाड़ू अवश्य खरीदनी चाहिए। क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का चिन्ह माना गया है। कहते हैं अगर आप धनतेरस के दिन अपने घर मे झाड़ू खरीद कर लाते हैं तो इससे आपके घर मे धन की वर्षा होती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
वस्त्र दान-
धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार आप अगर किसी जरूरत मंद को धनतेरस के दिन वस्त्र दान करते हैं और उसे उसकी मदद करते हैं। तो माता लक्ष्मी की कृपा आपपर बनी रहती है और आपको कभी धन की कमी महसूस नही होती है।
लोहे की खरीद अशुभ-
वैसे तो धन तेरस के दिन नई वस्तु की खरीददारी का नियम है। लेकिन आपको इस त्योहार पर लोहा की खरीद से बचना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और धार्मिक ग्रन्थों में इसकी खरीद पर रोक लगाई गई है।
उधार से परहेज-
धन तेरस माता लक्ष्मी की कृपा का त्योहार है। इस दिन आपको अपना धन किसी को भी उधार नही देना चाहिए। मान्यता है कि अगर आप किसी को भी अपना पैसा उधार देते हैं तो इससे आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी उस व्यक्ति को दान करते हैं। धनतेरस के दिन उधार लेन देने से सदैव परहेज करना चाहिए।