डेस्क। Dev Diwali 2022: देव दीपावली का पावन त्योहार कल है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाता है। वहीं इस साल चंद्र ग्रहण के चलते देव दीपावली सोमवार के दिन होने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
बता दें हिंदू धर्म में सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है।
वहीं मान्यता के मुताबिक देव दिवाली के दिन सारे भगवान एकसाथ दीपावाली का त्योहार मनाते हैं। इस दिन भोलेशंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर सभी को उत्पीड़ित करने वाले राक्षस त्रिपुरासुर का वध भी किया था, जिसके उपलक्ष्य में देवताओं ने दिवाली मनाई थी और तब से इस दिन को देव दिवाली के रूप में इसे मान्यता मिली।
दीपदान का हैं विशेष महत्त्व
देव दिवाली के दिन दीपदान का खास महत्व होता है। वहीं मान्यता के मुताबिक देव दिवाली के दिन गंगा-यमुना समेत पवित्र नदी या सरोवर में स्नान और दीपदान करने से जातक को उसके पापों से मुक्ति भी मिलती है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं भक्त के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है और खुशहाली बढ़ती है।
देव दिवाली पर दीपदान का शुभ मुहूर्त
दीपदान का मुहूर्त- शाम 5.14-रात 07.49
कार्तिक पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 7 नवंबर, शाम 04 बजकर 15 मिनट से
कार्तिक पूर्णिमा तिथि समापन- 8 नवंबर, शाम 04 बजकर 31 मिनट पर