धर्म

Dev Diwali 2022: चंद्र ग्रहण के चलते कैसे मनाई जाएगी देव दीवाली

5
×

Dev Diwali 2022: चंद्र ग्रहण के चलते कैसे मनाई जाएगी देव दीवाली

Share this article

 

 

डेस्क। Dev Diwali 2022: हर वर्ष दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं इस बार कार्तिक पूर्णमा को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में देव दीपावली इस बार कार्तिक पूर्मिणा से एक दिन पहले ही मनाई जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं होगी बल्कि एक दिन पहले 7 नवंबर को ही यह मनाई जाएगी। इस दिन दीपदान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन सूर्यास्त से बाद गंगा नदी के किनारे दीप जलाए जाते हैं।

देव दिवाली 2022 मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर को शाम 4.15 बजे से अगले दिन 8 नवंबर को शाम 4.31 बजे तक रहने वाली है। वहीं 8 को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है और इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। बता दें ग्रहण के दौरान पूजा नहीं की जाती है जिस कारण से देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

जानिए देव दिवाली पर क्यों किया जाता है दीपदान

पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षक का वध किया था और इस दिन सभी देवता धरती पर आए थे और दीप जलाकर इसकी खुशी मनाई थी। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दीप दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है।

एक मान्यता के अनुसार इस दिन किसी पवित्र नदी के किनारे दीप जलाने से सभी कष्ट भीं दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी बना रहता है।