Brahma Kamal Benefit: इस फूल के कई हैं लाभकारी उपाय

Brahma Kamal Benefit: फूल न सिर्फ आपके घर की शोभा को बढ़ाते हैं बल्कि भाग्य भी चमकाने में भी बहुत उपयोगी होते हैं। पर ज्यादा तर लोग इसके चमत्कारी लाभों से अवगत नहीं होते। ऐसा ही एक फूल है जिससे ब्रह्म कमल के नाम से जाना जाता है। जो भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है।
जैसे गुलाबी कमल मां लक्ष्मी बहुत पसंद है वहीं ब्रह्म कमल जिसका रंग सफेद होता है, देवों के देव महादेव को अर्पित करने से वह बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। इसे घर में लगाने से जातक को भोलेनाथ की विशेष कृपा भी मिलती है।
वहीं मान्यता यह भी है कि जैसे-जैसे ये खिलता है उसी प्रकार व्यक्ति का भाग्य भी खिलने लग जाता है। इससे व्यक्ति के बिगड़े काम संवर भी जाते हैं। वहीं इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। जिससे सुख-समृद्धि का वास व्यक्ति के जीवन में बढ़ने लग जाता है।
ब्रह्म कमल आमतौर पर हिमालय के तराई वाले राज्यों जैसे रूपकुंड, हेमकुंड, केदारनाथ में ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। मान्यता यह भी है कि इसे घर में लगाने से दुर्भाग्य, सौभाग्य में परिवर्तित हो जाता है। साथ ही वास्तु के अनुसार ब्रह्म कमल के पौधे को घर के ब्रह्म स्थान पर रखना चाहिए वहीं इस रसीले पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत भी नहीं होती।
ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्मा का प्रतिरूप भी माना जाता है। साथ ही कहते हैं कि जिसनें ब्रह्म कमल को खिलते देख लिया उसके जीवन में सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। साथ ही बुरी शक्तियां घर में कभी प्रवेश नहीं करती हैं।
इसके साथ ही औषधीय गुणों से भरा ये फूल कई बीमारियों का अचूक इलाज है जिसे केंसर, हडि्डयों के दर्द का खत्म करने में लाभदायक बताया जा रहा है। साथ ही जानकारी के अनुसार ये साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है।