Aadhyatmik – जीवन मे धन काफी महत्वपूर्ण है। बिना धन के आज के समय मे व्यक्ति के जीवन मे कई समस्याओं का जन्म होता है। मनुष्य हर समय इसी प्रयोजन में लगा रहता है कि वह ऐसा क्या करे की उसकी समाप्ति में बढ़ोतरी हो और उसके पास कभी भी धन की कमी न हो।
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक अद्भुत तरीका। आप इस तरीके को अपना कर माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं और आपको कभी भी धन की कमी नही होगी।
जाने धन प्राप्ति का टोटका-
शनि अमावस्या, शनि जयंती या किसी शुभ मुहूर्त में शनिवार के दिन उड़द की दाल को पीसकर उसके दो बड़े बनाएं। शाम को सूर्यास्त के समय इनपर दही और सिंदूर लगाएं। बड़ों को ले जाकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख कर वृक्ष को प्रणाम करें। पीछे की ओर मुड़कर देखे बिना घर लौट आएं।
अगर आप यह प्रक्रिया 21 दिन तक लगातार करते रहे तो आपको धन प्राप्ति होगी और लक्ष्मी देवी की आपपर कृपा बरसती रहेगी। आपको हमेशा माता लक्ष्मी का 108 बार इस मंत्र से ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये। प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः जाप करना चाहिए। अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे काफी खुश रहती है।