गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
राजस्थान 03:00 pm3 मिनट पठन समय

राजस्थान के IPS अधिकारी फिर सुर्खियों में, हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मामले में सुनाया अहम फैसला

जयपुर। राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी मनीष अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला पारिवारिक विवाद और एक बच्चे की कस्टडी से जुड़ा है। बच्चे के जैविक मात

a

admin (Editor in Chief)

8 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
राजस्थान के IPS अधिकारी फिर सुर्खियों में, हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मामले में सुनाया अहम फैसला

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

जयपुर। राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी मनीष अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला पारिवारिक विवाद और एक बच्चे की कस्टडी से जुड़ा है। बच्चे के जैविक माता-पिता  यानी आईपीएस के साले की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने फिलहाल बच्चे को आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी के पास ही रहने देने का निर्णय सुनाया।

अदालत ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बच्चे को अवैध हिरासत में नहीं माना जा सकता, क्योंकि उसे उसके माता-पिता ने स्वयं रिश्तेदारों के पास छोड़ा था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला कस्टडी विवाद का है, जिसका समाधान सिविल अदालत में किया जाना चाहिए, न कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के माध्यम से।

सुनवाई के दौरान बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्होंने बच्चे को कुछ समय के लिए ही आईपीएस अधिकारी के परिवार के पास भेजा था। वहीं, मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी ने अदालत को बताया कि उन्होंने विधिक प्रक्रिया के तहत बच्चे को गोद लिया है और लंबे समय से उसकी देखभाल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी मनीष अग्रवाल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। दौसा में एसपी रहते समय उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और कुछ समय जेल में भी रहना पड़ा। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया। अब पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026