राजनीतिराज्य

Arvind Kejriwal Resignation Update: आतिशी बोलीं केजरीवाल को वापस बनाएंगे सीएम 

डेस्क। Arvind Kejriwal Resignation Update in Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे कई नाम सुर्खियों में शामिल थे। पर आतिशी के नाम पर मुहर लग चुकी है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है।

आप का मास्टरस्ट्रोक है आतिशी, दिल्ली के साथ ही पड़ोसी राज्यों पर भी प्रभाव 

इसी कड़ी में भाजपा ने प्रेस वार्ता में आप पर जमकर हमला बोला। दिल्ली से भाजपा सांसद रही बांसुरी स्वराज ने बोला है कि मुख्यमंत्री का चेहरा आतिशी का होगा, पर पूरा का पूरा पॉवर सेंटर अरविंद केजरीवाल बनने वाले हैं। साथ ही भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने बोला है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ न्याय नहीं किया, आपने फिर से जनता के साथ छलावा ही किया है।

दिवाली पर दो वक्त की रोटी खाना होगा मुश्किल

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप की ओर से प्रस्तावित सीएम आतिशी ने बोला है कि केजरीवाल पर भाजपा ने कई फर्जी आरोप लगाए है। केंद्र ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। साथ ही केजरीवाल जैसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया। हमारा मिशन केजरीवाल को वापस से सीएम बनाना है। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करती रहूंगी।