देश– गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का गायों और हिंदुओं को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पाखंडी हिन्दू गाय की पूजा करके उन्हें खुला छोड़ देते है। जब तक गाय दूध देती है तब उसे वह अपने साथ रखते हैं नही तो उसे आवर छोड़ने में बिल्कुल नही कतराते हैं।
गुजरात के राज्यपाल गुरुवार को नर्मदा जिले के नीलकंठ धाम स्वामी नारायण मंदिर परिसर में खेती को बढ़ावा देने के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हिंदुओं को लेकर यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा एक ओर आप गाय को गाय माता कहते हैं। उनकी पूजा करते हैं उनके माथे पर तिलक लगाते हैं। लेकिन यह सब तब तक ही होता है जब तक वह दूध देती है। बाद में उसे आवारा छोड़ दिया जाता है।
उन्होंने आगे कहा, यह हिंदुओ का शुद्ध पाखंड है। इससे भगवान की प्राप्ति नहीं होती। भगवान का वास प्रकृति में है। इसे खेती में ढूंढो। आज किसान खेती के लिए तरह तरह की उर्वरक का उपयोग कर रहा है। जिसने किसानो को निराश किया है। अगर भगवान को पाना है तो भगवान को पाने के लिए नेचुरल फार्मिंग की ओर जाना होगा।
लोग भगवान को पूजने के लिए मंदिर जाते हैं। तरह तरह के भोग चढ़ाते हैं। उनकी पूजा करते हैं लेकिन वास्तविकता से वह बिल्कुल दूर रहते हैं। उन्होंने लोगो को नेचुरल खेती करके के प्रति जागरूक करने की बात कही है।