राजनीति– कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार की तलाश अभी जारी है। जहां सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत में नाम की ओर इशारा किया था। वही अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया और कहा यह पद राहुल गांधी को ही मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस इस बार नया दांव खेलना चाहती है और गांधी परिवार के किसी भी सदस्य को कांग्रेस का अध्यक्ष नही बनाना चाहती है।
वही अब इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला लिया है। कद्दावर नेता मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा और कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
जिससे वे अन्य संगठनात्मक मामलों की देखरेख कर सकें। कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर तत्काल प्रभाव से जयप्रकाश अग्रवाल को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। मुकुल वासनिक कांग्रेस महासचिव बने रहेंगे। एमपी के प्रभारी महासचिव के रूप में उनके योगदान की पार्टी सराहना करती है।
मुकुल वासनिक को लेकर लिये गए इस निर्णय को देखकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं। कि अशोक गहलोत के बाद अब कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिये मुकुल वासनिक अपना नामांकन दर्ज कर सकते हैं। क्योंकि मुकुल के पास कांग्रेस की रणनीति की अच्छी समझ है और वह पार्टी के उद्देश्य को भली भांति समझते हैं।