राजनीति

क्यों लालू के लाल को हैं अध्यक्ष पद से इनकार

2
×

क्यों लालू के लाल को हैं अध्यक्ष पद से इनकार

Share this article

Delhi – बिहार में हुई सत्ता परिवर्तन के बाद से बिहार की नई सरकार सुर्खियों में है। वही अब खबर है कि 9 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसी दिन जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के लिये तेजस्वी यादव को आगे किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम पर बातचीत कर रहे हैं। क्योंकि तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर पार्टी का अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। क्योंकि वह पार्टी का अध्यक्ष अपने पिता लालू यादव को ही बनाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा उनका( लालू प्रसाद यादव) का पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिये गर्व की बात है।

जहां एक ओर तेजस्वी अपने पिता को पार्टी का अध्यक्ष बनाए रखने पर अमादे है। वही अब देखना यह है कि क्या लालू प्रसाद यादव जो की इस समय खराब स्वास्थ्य की मार झेल रहे हैं। यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिये तैयार है। या वह अब अपने कंधों का बोझ हल्का करके पार्टी का नेतृत्व अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के कंधों पर।डाल देंगे।

जाने लालू के अध्यक्ष पद से क्या है जनता दल का कनेक्शन-

अगर हम बात लालू प्रसाद यादव की करे तो इनका अध्यक्ष बनना ठीक वैसे ही होगा। कि बिना विवाद के युद्ध खत्म होना। एक यही ऐसे व्यक्ति है जिन्हें अगर पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो उसमें पार्टी के सभी नेता और परिवार का समर्थन होगा। हालाकि लालू प्रसाद यादव अब इस पद का भार नही उठाना चाहते हैं और उनकी इच्छा है कि वह अपने बेटे को अध्यक्ष का पद सौप दें।

लेकिन तेजस्वी के इनकार से यह स्पष्ट है कि वह किसी को भी मौका नहीं देना चाहते कि कोई भी अब उनपर अंगुली उठाये। व परिवार में पुनः विवाद खड़ा हो और लोगो को उनके आपसी मामले पर राहनीति करने का मौका मिल जाए।