राजनीति– आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई है। देश के 9 हजार कांग्रेस प्रतिनिधियों ने इस चुनाव में मतदान किया है। वही अब इस चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वही आगामी बुधवार को वोट गिने जायेगे।
बीते 24 साल से कांग्रेस अध्यक्ष पद की बागडोर गांधी परिवार के हाथ में थी। विपक्ष के नेता बार बार कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते दिखे है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने अपने माथे से यह ठप्पा हटाने की कवायद की और अबकी बार कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार का कोई सदस्य नही बनेगा।1
अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में कहा की यह पल गर्व का है। हमे खुशी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा।
वही मतदान खत्म होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे एक अनुभवी व्यक्ति है उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। उनको जीत मिलेगी और कांग्रेस को खड़गे के रूप में नया अध्यक्ष।