देश– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गीता में जिहाद को लेकर बयान दिया था और कहा था श्री कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया है। उनके इस बयान से राजनैतिक गलियारों में हकचल मच गई। बीजेपी कांग्रेस को घेरने लगी। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जमकर आलोचना हुई और पाटिल के बयान पर लोगो ने गुस्सा जाहिर किया।
वही अब पाटिल के इस बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। कांग्रेस ने पाटिल की इस टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। शिवराज की टिप्पणी पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने जो भी कुछ टिप्पणी की, वह अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा कांग्रेस का रुख साफ है। कांग्रेस के लिए गीता भारतीय सभ्यता का आधारभूत स्तम्भ है। मैंने अपनी किशोरावस्था में भगवत गीता सीखी। यह भारतीय समाज पर गहरा प्रभाव डालने वाले एक सांस्कृतिक और दार्शनिक ग्रंथ के रूप में रहा है।