देश– कल कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में नया कांग्रेस अध्यक्ष मिल गया। कांग्रेस खेमे में काफी खुशी देंखने को मिली। क्योंकि लम्बे अरसे के बाद कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद गांधी परिवार से हटकर किसी अन्य व्यक्ति के पास गया है।
वही अब मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, आलोचक चाहे जो बोल ले। लेकिन सत्य यही है कि वह चुन कर आए बॉस है। और बॉस ही रहेंगे। वही गांधी परिवार उनके साथ मिलकर काम करेगा और उनके निर्णय में उनका सहभागी बनेगा।
उन्होंने आगे कहा, वह पार्टी के लिए परामर्श द्वारा निर्णय लेंगे। उनके पास परामर्श प्रणाली होगी यह बात वह साफ कर चुके हैं। लेकिन गांधी परिवार की कांग्रेस में हमेशा बड़ी भूमिका रही है। इससे कोई एतराज नही किया जा सकता। उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं।