देश– राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय काफी चर्चा में है। क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपनी डूबती नैया को पुनः खड़ा करने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान जैसे कई बड़े राज्यों से गुजर कर अब हरियाणा के गुरुग्राम पहुंच गई है।
वहीं सूत्रों का दावा है कि आज रात भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की छवि गढ़ने में भारत जोड़ो यात्रा का अहम योगदान रहा है। लोगों का कांग्रेस को भरपूर प्रेम और समर्थन मिल रहा है।
विशेषज्ञ का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा भले ही कांग्रेस को साल 2024 के चुनाव में बड़ी जीत न दिला सके। लेकिन इस यात्रा से कांग्रेस अपना वोट बैंक मजबूत करने में सफल हुई है। वहीं आज के समय मे राहुल गांधी एक गम्भीर नेता के रूप में उभरे हैं और जनता जनार्दन के मन मे उन्होंने अपने लिए एक अलग जगह स्थापित की है।