राजनीति

सपा पर भड़के ब्रजेश पाठक कहा दिमाग खराब है क्या

4
×

सपा पर भड़के ब्रजेश पाठक कहा दिमाग खराब है क्या

Share this article

Politics – उत्तरप्रदेश में विधानसभा सदन शुरू हो गया है। सदन में आज उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा को खूब लताड़ लगाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिये गए सावालो का जवाब दिया। 

ब्रजेश पाठक ने सपा पर बरसते हुए कहा कि कि कल नेता प्रतिपक्ष ने मेरे विभाग को लेकर तमाम ऐसी बातें कहीं थी, जो लोगों को और देश को गुमराह करने वाली हैं। उन्होंने कहा मैं अब इस बात पर अपना पक्ष रखना चाहता हूं। ब्रजेश पाठक का यह कथान मनो सपा नेताओ को कांटे की तरह चुभा और वह हंगामा करने लगे।

सपा नेताओं का हंगामा देखकर ब्रजेश पाठक भड़क उठे। उन्होंने कहा आप लोगो का दिमाग न खराब हो। ब्रजेश पाठक का यह रुख सपा विधायकों को बिल्कुल नही पसन्द आया और वह लोग उनसे माफी मांगने को कहने लगे।

लेकिन ब्रजेश पाठक के इस बयान को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आपत्ति जताई और कहा इस बयान पर माफी नही मांगी जा सकती है क्योंकि इसी प्रकार की भाषा का सदन में आप भी प्रयोग करते हैं।