राजनीति– बीते दो दिनों से रमाबाई अंबेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई है।
एक बार पुनः समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष अखिलेश यादव को नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से मिली है।
सपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की सत्ताधारी सरकार पर जमकर हमला बोला और बीजेपी सरकार पर दलित, महिलाओं पिछडो का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
प्रदेश को अपराध मुक्त करवाने के लिए समाजवादी पार्टी आगे आई है। क्योंकि सपा किसी से नही डरती है। सपा हमेशा जनता के लिए खड़ी रही है। लेकिन बीजेपी सरकार ने सिर्फ कारोबारियों को लाभ दिलाया है।
सपा अध्यक्ष को लेकर बीजेपी सपा पर बरसी-
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक खास परिवार की जागीर है जिसके मुखिया श्री अखिलेश यादव जी हैं। चुनाव तो केवल दिखावा है।
वही बीजेपी ने साफ तौर पर कहा है कि सपा अध्यक्ष का चुनाव एक प्रकार का दिखावा है।