देश– कांग्रेस में सियासी युद्ध मचा हुआ है। एक ओर जहां सियासी गलियारों में यह चर्चाएं उफान पर है कि राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। वही दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक ओर नामांकन दर्ज किया गया है। यह नामांकन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने अपना नामांकन मंगवाकर सभी को चौंका दिया है।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल का अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन पत्र मंगवाया है। उनके नामांकन से पहले कांग्रेस की ओर से दो फॉर्म लिए गए हैं. इससे पहले शशि थरूर भी अपना फॉर्म ले चुके हैं। लेकिन अभी तक अशोक गहलोत के नाम पर अटकलें बरकरार है।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस नेता शशि थरूर 30 सितंबर को अपना नामांकन दर्ज करेंगे। लेकिन अभी तक अशोक गहलोत कब तक अपना नामांकन दर्ज करेंगे इसकी कोई सूचना नही है। मिस्त्री ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बतौर डेलीगेट (निर्वाचक मंडल की सदस्य ) पहचान पत्र भी सौंपा है।