News – कांग्रेस लीडर राहुल गांधी आय दिन देश के अमुख मुद्दे उठाते रहते हैं। वह रोजगार के सन्दर्भ में इस समय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वही आज उन्होंने देश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है और कहा है कि देश का विकास तब तक संभव नही है जब तक देश मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ़ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।
वही अब राहुल गांधी के ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर कहता है कि, इतिहास में ये भी लिखा जाएगा कि, “भगवान राम” के छोड़े हुए “घोड़े” को तो, लव-कुश ने रोक लिया था, पर “बाबा” के छोड़े हुए “बुलडोजर” को “सुप्रीमकोर्ट” भी नही रोक पाया था।
वही एक अन्य यूजर कहता है कि आशीष मिश्रा किसानों को कुचल सकते थे क्योंकि उनके पिता एक शक्तिशाली भाजपा मंत्री हैं। पुलकित आर्य एक युवती की हत्या कर सकता था जिसने वेश्या बनने से इनकार कर दिया था क्योंकि उसके पिता भी एक शक्तिशाली भाजपा नेता हैं। दोनों जानते हैं कि इसका कोई परिणाम नहीं होगा।
एक अन्य यूजर राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहता है कि टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य राहुल गांधी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की के साथ घूम रहा है
और साथ में है भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाला JNU का कन्हैया। देख रहे हो मित्रों भारत तोड़ने वाले औजारों को साथ लेकर भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।