डेस्क। Lucknow News: 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सुभासपा (SBSP) ने एक साथ में मिलकर लड़ा था। वहीं चुनाव के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच तल्खियां भी काफी बढ़ चुकी है।
इसके साथ ही अब राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि ‘ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित हो गया है। तो साथ ही आपको बता दें, यह होर्डिंग सपा युवजन सभा के नेता संतोष सिंह की तरफ से लगाया गया है।
साथ ही यह पोस्टर सपा दफ्तर के गेट से कुछ ही दूरी पर यह लगाया भी गया है। वहीं इस होर्डिंग के समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगाए जाने के बाद सपा-सुभासपा में जुबानी जंग भी छिड़ चुकी है। साथ ही बाद में इस होर्डिंग को हटा भी लिया गया। वहीं आपको बता दें कि 2022 का विधानसभा चुनाव में सफलता न मिलने के बाद ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नजदीक जाते हुए दिखाई दिए है। साथ ही राजभर खुलकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे हैं।
वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि राजभर द्वारा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ लगातार की रही बयानबाजी के चलते ही पार्टी के नेता ने नाराज होकर यह होर्डिंग भी लगवाई है। साथ ही इस होर्डिंग को लेकर मीडिया में जैसे ही चर्चा शुरू हुई वैसे ही कुछ देर बाद इसे हटा भी दिया गया था। तो वहीं, दूसरी ओर इस होर्डिंग को लेकर सपा पार्टी की ओर से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट्स की माने तो राजभर (Arvind Rajbhar) ने कहा है कि ‘सुभासपा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फ्रस्टेशन का शिकार भी हो गए। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बौखलाहट में आकर होर्डिंग पोस्टर लगा रहे हैं कि उनके दफ्तर में ओमप्रकाश राजभर का प्रवेश प्रतिबंधित बताया जा रहा है। आपको बता दें विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच इन दिनों जुबानी जंग जारी है।